Curruption
मेरा नाम अविनाश है और मैं लखनऊ में रहता हूं। एक दिन मैंने 'विशाल किराना स्टोर' कबीरपुर से पानी की बोतल खरीदी तो उसने मुझसे MRP से ज्यादा चार्ज किया, जिसका मैंने विरोध किया तो उसने मेरे हाथ से बोतल छीन लिया और मेरे साथ दुर्व्यवहार किया और जब मैंने शिकायत करने की बात कही तो उसके परिवारजनों ने मेरे साथ हाथपाई की और मुझे मरने की धमकी दी और जब मैंने उस घटना को रिकॉर्ड करने की तो मेरा फोन मुझसे छीनने लगे जिससे मेरा फोन खराब हो गया। परिस्थिती को देखकर मैंने 112 पर कॉल किया। जब वे आए तो उन्हें कोई कार्रवाई नहीं की और मुझसे कहा कि पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा दो। मैने उसी दिन कोतवाली गोसाईंगंज में शिकायत दर्ज कर दी।
उपर्युक्त सन्दर्भ में मुझे 15 मई 2026 को एक पुलिस अधिकारी का कॉल आया और उसने मुझे सुनवाई के लिए थाने में बुलाया। जब मैं थाने में पहुंचा तो वे मुझे एक बिना सीसीटीवी कैमरा वाले रूम में ले जाकर 3 पुलिस कर्मी और विपक्ष के 3 व्यक्ति मिल कर मुझ पर मानसिक दबाव डालना शुरू किया। एक अधिकारी ने मुझसे कहा अभी अंदर ले जाकर तुमको बहुत मारेंगे, एक ने कहा तुम पर झूठा केस करके फंसा देंगे, एक ने कहा ज्यादा स्मार्ट बनने की कोशिश करोगे तो यही सारी हेकड़ी निकाल देंगे। विपक्ष के एक व्यक्ति पुलिस वालो के सामने कहा इसी रास्ते से जाते हो किसी दिन किसी लड़की को बाइक के सामने लाकर तुम पर उत्पीड़न का केस कर देंगे और मारेंगे भी जिसका उन पुलिस वालो ने भी समर्थन किया। इस सारी घटना से माई काफी तनाव में था और जब मैंने इस घटना को रिकॉर्ड करने की कोशिश की तो मुझसे मेरा फोन छीन लिया और जब मैंने उनसे कहा कि मुझे मेरी सुरक्षा की क्या गारंटी है कि मेरे साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं हो रहा है तो वे मुझे इस पर भी मारने की धमकी देने लगे ।अंत में उन्हें मुझसे कहा कि जाओ माफ़ीनामा लिखवाकर लाओ मैं उस दुकानदार से हस्ताक्षर करा दूंगा। लेकिन अपनी सुरक्षा को देखते हुए कि अगर मैंने मामले को ख़त्म कर दिया तो मेरे साथ कुछ भी गलत होने पर पुलिस कोई जिम्मेदारी नहीं लेगी इसलिए वहां से चला गया। इस घटना से कुछ दिन तनाव की स्थिति रहा।

42
Avinash
Cockroach Scout · 100 pts
Related Issues
Misuse of education funds 20 views The whole country in every way is colapsed 38 views Arrogance and Corruption of Government Employees 57 views Corruption.... job security 47 views