महंगा इलाज आम इंसान को आर्थिक और मानसिक रूप से तोड़ रहा है
आज हमारे देश में अच्छी स्वास्थ्य सेवाएँ आम नागरिक की पहुँच से दूर होती जा रही हैं। सरकारी अस्पतालों में भीड़, सुविधाओं की कमी और इलाज को लेकर लोगों के मन में डर बना रहता है, इसलिए मजबूरी में लोग प्राइवेट अस्पतालों का सहारा लेते हैं। लेकिन वहाँ इलाज इतना महंगा होता है कि एक मध्यम वर्गीय परिवार अपनी वर्षों की बचत तक खर्च कर देता है।
कई परिवार इलाज के लिए कर्ज लेने पर मजबूर हो जाते हैं और बीमारी सिर्फ शरीर ही नहीं, पूरे परिवार की आर्थिक स्थिति को भी कमजोर कर देती है। कोई भी इंसान यह नहीं चाहता कि उसके अपने सिर्फ पैसों की कमी की वजह से अच्छी चिकित्सा से वंचित रह जाएँ।
सरकार को ऐसी स्वास्थ्य व्यवस्था बनानी चाहिए जहाँ सरकारी अस्पतालों में भी विश्वस्तरीय सुविधाएँ, अच्छे डॉक्टर, साफ-सफाई और तेज इलाज उपलब्ध हो ताकि हर नागरिक बिना डर और आर्थिक बोझ के इलाज करा सके।

42
Umar Zargar
Cockroach Legend · 2520 pts
Related Issues
Long time taking of building new blocks of SCB Medical 63 views Treatment 66 views When people who don't have enough money then they are not provided with good healthcare and they are being treated very bad 61 views 53 pregnant women died in Madhya Pradesh, 101 views